लुधियाना, 9 सितंबर 2026 (राजेश कुमार): डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित तौर पर बेअदबी और अपमान के विरोध में एससी/दलित समुदाय द्वारा आज लुधियाना बंद का आह्वान किया गया है। बंद सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है।
बंद के आह्वान के चलते प्रदर्शनकारियों द्वारा जालंधर बाईपास सहित शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात रोका गया है। इसके कारण कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।
स्थिति को देखते हुए यात्रियों और वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को प्रभावित मार्गों से बचने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।






