पटियाला, 9 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब फूड कमीशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पटियाला जिले के डिपो होल्डर श्री मनमोहन अरोड़ा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंजाब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव श्री राहुल तिवारी और पंजाब फूड कमीशन के चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा ने श्री मनमोहन अरोड़ा को सम्मानित किया। समारोह में फूड कमीशन के सदस्य श्री चेतन प्रकाश धालीवाल, श्री विजय दत्त, डॉ. जे.एस. बेदी, डॉ. सतीश वर्मा, निदेशक श्री वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अंजुमन भास्कर सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी तथा पटियाला से डीएफएससी श्री अमरिंदर सिंह और इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
इस सम्मान के लिए राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष श्री रामपाल महाजन और उनकी टीम ने पंजाब फूड कमीशन तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का धन्यवाद किया। पटियाला राशन डिपो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप कपिला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जरनैल सिंह, महासचिव श्री गुरिंदर सिंह, पंजाब प्रेस सचिव श्री सुदर्शन मित्तल, कैशियर श्री सुदर्शन किंगर और श्री सतीश कुमार ने श्री मनमोहन अरोड़ा को मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री मनमोहन अरोड़ा को मिला यह सम्मान पटियाला जिले के सभी राशन डिपो होल्डरों के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य डिपो होल्डरों को भी अपनी सेवाएं और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।






