Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaआई.टी.आई के एस.सी.वी.टी ट्रेडों में ‘ऑन द स्पॉट’ प्रवेश की अंतिम तिथि...

आई.टी.आई के एस.सी.वी.टी ट्रेडों में ‘ऑन द स्पॉट’ प्रवेश की अंतिम तिथि 19 सितंबर तक बढ़ी

हरियाणा, 9 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई) में सत्र 2026-27 के लिए एस.सी.वी.टी के तहत खाली सीटों पर ‘ऑन द स्पॉट’ प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 सितंबर, 2026 कर दी है। यह प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान स्तर पर होने वाली यह प्रवेश प्रक्रिया नए और पुराने आवेदकों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगी और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को 19 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड संबंधित संस्थान में जमा करवाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा और मौके पर ही प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना होगा।

उम्मीदवार प्रवेश पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं तथा संस्थानवार खाली सीटों की संख्या भी पोर्टल पर देख सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस एससीवीटी प्रवेश के आधार पर पहले एनसीवीटी में लिया गया प्रवेश रद्द नहीं किया जाएगा।

सत्र 2026-27 की सूचना पुस्तिका में दिए गए अन्य सभी नियम एवं शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments