Wednesday, September 30, 2026
HomePatialaअकाली दल वारिस पंजाब ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास...

अकाली दल वारिस पंजाब ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास का किया घेराव, न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन

पटियाला, 11 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): मृतक गुलजार सिंह के परिवार को न्याय दिलाने और मोहणजीत सिंह शेरो के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब की ओर से शुक्रवार को पंजाबभर में मंत्रियों के आवासों का घेराव किया गया।

इसी कड़ी में पटियाला में संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय देने की मांग उठाई।

इस मौके पर फतेहगढ़ साहिब से अकाली दल वारिस पंजाब के अध्यक्ष लखबीर सिंह कोटला ने कहा कि गुलजार सिंह की मौत से जुड़े मामले में परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह ने अपने बेटे के नशे की समस्या को लेकर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल किया था, जिसके बाद उनके परिवार को कथित तौर पर परेशान किया गया।

लखबीर सिंह कोटला ने कहा कि इसी तरह मोहणजीत सिंह शेरो ने नशे के खिलाफ विरोध जताते हुए अपने घर से काला झंडा दिखाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई, जो उचित नहीं था। संगठन ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अकाली दल वारिस पंजाब के नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्षों को इंसाफ दिलाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments