Monday, September 28, 2026
HomeTechnologiesइस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन

इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 14 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): सितंबर का तीसरा सप्ताह भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए खास रहने वाला है। 15 से 18 सितंबर के बीच रेडमी, ओपो और लावा समेत कई कंपनियां नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं। इनमें बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, एमोलेड डिस्प्ले और बजट 5G जैसे फीचर्स पर खास जोर दिया गया है।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 15 सितंबर को लॉन्च होगा और इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh बैटरी बताई जा रही है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग, 6.83 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इसी दिन रेडमी नोट 17 प्रो 5G भी भारतीय बाजार में आएगा। इसमें 9,000mAh बैटरी, 6.83 इंच 1.5K एमोलेड स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है।

ओपो K14 लाइट को 16 सितंबर को पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले हो सकता है। हालांकि, इसे 4G या 5G मॉडल के रूप में लेकर अभी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वहीं, घरेलू कंपनी लावा बोल्ड N4 प्रो 5G 18 सितंबर को लॉन्च होगा। इसमें 6,000mAh बैटरी और 50MP मुख्य कैमरा मिलने की जानकारी है। कंपनी इसे बजट 5G सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रही है।

इस सप्ताह बड़ी बैटरी वाले फोन के साथ किफायती 5G विकल्प भी ग्राहकों को मिलेंगे। हालांकि कीमत और अंतिम स्पेसिफिकेशन के लिए आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments