पटियाला, 17 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरजीत कौर द्वारा रचित पुस्तक “The Role of Haryana in India’s Freedom Struggle” का लोकार्पण यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) रतन सिंह जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कुलपति ने डॉ. गुरजीत कौर को इस महत्वपूर्ण शोध-आधारित पुस्तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसी रचनाएं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और शोध को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस समारोह में निदेशक सीका, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित थे। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. गुरजीत कौर को इस अकादमिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और पुस्तक की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
यह पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान को ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर उजागर करती है और शोधकर्ताओं, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ साबित होगी।






