Wednesday, September 30, 2026
HomePunjabके.वी.के. में दो दिवसीय ‘फार्मर-साइंटिस्ट इंटरैक्शन’ आयोजित

के.वी.के. में दो दिवसीय ‘फार्मर-साइंटिस्ट इंटरैक्शन’ आयोजित

फतेहगढ़ साहिब, 20 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन संचालित आत्मा योजना के तहत के.वी.के. फतेहगढ़ साहिब में दो दिवसीय ‘फार्मर-साइंटिस्ट इंटरैक्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जगदेव सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर किसानों को रबी फसलों से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी देने, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, पराली प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा कृषि एवं सहायक विभागों के अधीन संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए संयुक्त रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, के.वी.के. ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग और पराली प्रबंधन संबंधी जानकारी दी। डॉ. संजीव कोहली ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम के संबंध में जानकारी साझा की।

डॉ. हरमनजीत सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आत्मा ने किसानों को आत्मा योजना तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने और तिलहन फसलों के तहत क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. जतिंदर सिंह, डॉ. बाल कृष्ण, डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास विभाग, डॉ. सुखविंदर कौर, मत्स्य पालन विभाग, डॉ. अरविंदरप्रीत कौर, डॉ. मनीषा भाटिया, के.वी.के. तथा श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments