Tuesday, September 29, 2026
HomePatialaपंजाब के हर परिवार को सालाना ₹1.82 लाख का सीधा आर्थिक लाभ:...

पंजाब के हर परिवार को सालाना ₹1.82 लाख का सीधा आर्थिक लाभ: रणजोध सिंह हडाना

हडाना ने ब्लॉक प्रधानों के साथ की अहम बैठक; सरकार की जनहितैषी उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की बनाई रूपरेखा

सनौर, 21 सितंबर,2026 (गुरमीत सिंह तुंग): सनौर के हलका इंचार्ज रणजोध सिंह हडाना ने सभी ब्लॉक प्रधानों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक के दौरान मान सरकार की जनहितैषी उपलब्धियों और ऐतिहासिक आर्थिक लाभों की जानकारी हलके के घर-घर तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई। हडाना ने ब्लॉक प्रधानों को गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करने और सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए परिवारों को मौके पर ही लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हलका सनौर में इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है। इस अवसर पर हलका सनौर के सभी ब्लॉक इंचार्ज और कई आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करते हुए प्रदेश के लोगों को ऐतिहासिक राहत दी है। रणजोध सिंह हडाना ने बातचीत के दौरान कहा कि मान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण आज पंजाब के प्रत्येक आम परिवार को सालाना लगभग ₹1,82,000 का सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कहा था, उसे करके दिखाया है।

हडाना ने पिछली सरकारों पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि पहले आम लोगों की खून-पसीने की कमाई भारी बिजली बिलों, स्कूलों की मोटी फीस, बसों के किराए और अस्पतालों की दवाइयों व पर्चियों में खर्च हो जाती थी। लेकिन भगवंत मान ने यह सारा पैसा आम लोगों की जेबों से निकलने से रोक दिया है, जो आज परिवारों का वास्तविक लाभ साबित हो रहा है।

उन्होंने विस्तार से बताया कि सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य किया गया है और किसानों के लिए खेतों की मोटरों को दिन के समय लगातार 8 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह देने के साथ-साथ सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई, वर्दियां और किताबें मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त टेस्ट और दवाइयां लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि, आसान राशन सुविधा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा और एससी/बीसी परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए ‘आशीर्वाद योजना’ का लाभ दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments