Monday, September 28, 2026
HomeTechnologiesलावा विराट कर्व 5Gआज होगा लॉन्च, रियर मिनी डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई...

लावा विराट कर्व 5Gआज होगा लॉन्च, रियर मिनी डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई फीचर्स

नई दिल्ली, 21 सितंबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर):  भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava आज 21 सितंबर को अपना नया लावा विराट कर्व 5G भारत में लॉन्च करेगी। फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। इसकी बिक्री Flipkart और Lava की आधिकारिक वेबसाइट से होगी।

फोन की खासियत कैमरा मॉड्यूल में दिया गया रियर मिनी डिस्प्ले है, जिस पर समय, बैटरी, नोटिफिकेशन, वॉल्यूम और कस्टम टेक्स्ट जैसी जानकारी देखी जा सकेगी।

इसमें 6.67 इंच 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट और Android 16 मिलेगा। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। साथ ही IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments