Tuesday, September 29, 2026
HomePatiala70वीं अंतर-जिला स्कूल खेलों में अंडर-17 बास्केटबॉल का आगाज

70वीं अंतर-जिला स्कूल खेलों में अंडर-17 बास्केटबॉल का आगाज

पटियाला, 22 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल मार्गदर्शन, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देश तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-17 लड़कों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट मल्टीपर्पज स्कूल, मिडिल ब्रांच, पंजाबी बाग, पटियाला में हुआ।

इस टूर्नामेंट में अंडर-17 लड़कों की 26 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रिंसिपल विजय कपूर, स्टेट अवार्डी, और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

आज हुए मुकाबलों में मल्टीपर्पज स्कूल विंग पटियाला ने लुधियाना, रूपनगर ने मोगा, कपूरथला ने शहीद भगत सिंह नगर, बठिंडा ने पठानकोट तथा मोहाली ने फाजिल्का को हराया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल मनिंदर कौर, अमरजोत सिंह कोच, अमनिंदर सिंह बाबा, कमलदीप सिंह कोच, रमनीक आहूजा कोच, गुरमीत सिंह कोच, शिव भंडीर, अमनदीप कौर, कुलजीत कौर, कुलदीप कौर, तेजिंदर कौर, इरविंदरदीप कौर, इंदू बाला, मीना सूद, हरवीर कौर, खुशवंत सिंह, बलविंदर सिंह, रविंदर सिंह, स्वामी, गुरिंदर सिंह, सहज, चमकौर सिंह, सुनील कुमार, राकेश कुमार, सुच्चा सिंह तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments