बस्सी पठाना, 23 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने गांव माकरोपुर से घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संपर्क करते हुए पंजाब सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए जनहितैषी फैसलों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।
विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और लोगों को दी गई सुविधाओं की जानकारी सीधे घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत सरकार के रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से लोगों को मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और महिलाओं के लिए ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इसके अलावा मुफ्त बिजली तथा सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को भी सरकार की ओर से जनकल्याण के प्रमुख प्रयासों के रूप में उजागर किया जा रहा है। इस अवसर पर लोगों ने सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं को लेकर अपने विचार भी साझा किए।
इस मौके पर बिक्रम सिंह नंबरदार, गुरदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरी बरवाली, सिमरन हुंदल, प्रितपाल सिंह कमाली, अवतार सिंह सैंपला, दलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, मनी सरपंच, बलजिंदर सरपंच, गुरप्रीत सरपंच, बब्बू सरपंच, राजवीर सिंह, ओमकार नंबरदार, तरलोचन सिंह नंबरदार, लवली संघोल, कश्मीर सिंह, मनप्रीत गड़ोलियां और सोनी सैंपली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






