Monday, September 28, 2026
HomeNationalराष्ट्रपति दौरे को लेकर बिलासपुर में तैयारियां तेज

राष्ट्रपति दौरे को लेकर बिलासपुर में तैयारियां तेज

बिलासपुर, 23 सितंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर बिलासपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति 6 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगी और AIIMS (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी है। AIIMS (एम्स) बिलासपुर की ओर से भी पहले दीक्षांत समारोह के लिए योग्य स्नातकों को आमंत्रण जारी किया गया है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त राहुल कुमार ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और रूट प्रबंधन पर विशेष ध्यान : राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, रूट और अन्य प्रोटोकॉल से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को दौरे से जुड़े मार्गों का निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

नैना देवी मंदिर में दर्शन की भी तैयारी : राष्ट्रपति के बिलासपुर दौरे के दौरान श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन को लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर और इसके आसपास सुरक्षा, यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

AIIMS (एम्स) बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह :  (एम्स) AIIMS बिलासपुर के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, संस्थान की ओर से 19 सितंबर को पहले दीक्षांत समारोह के लिए योग्य स्नातकों को आमंत्रण जारी किया गया है। यह समारोह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और इसमें AIIMS (एम्स) के पहले एम.बी.बी.एस. बैच के विद्यार्थियों की अकादमिक उपलब्धियों को मान्यता दी जानी है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments