फतेहगढ़ साहिब, 23 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.), लुधियाना द्वारा 18 और 19 सितंबर को आयोजित किसान मेले के दौरान कृषि उपज प्रतियोगिताओं में जिला फतेहगढ़ साहिब के 3 प्रगतिशील किसानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र श्री हरदीप सिंह ने बताया कि किसान मेले के दौरान आयोजित कृषि उपज प्रतियोगिताओं में जिला फतेहगढ़ साहिब के तीन किसानों को विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया। ड्रैगन फ्रूट श्रेणी में गांव धर्मगढ़ के किसान सरदार बलवीर सिंह जड़िया पुत्र सरदार नछत्तर सिंह ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
उन्होंने बताया कि भिंडी श्रेणी में गांव जलवेड़ी के किसान सरदार परमजीत सिंह पुत्र सरदार दलीप सिंह ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि प्याज श्रेणी में गांव बदौशी कलां के किसान सरदार बलदीप सिंह पुत्र सरदार सिकंदर सिंह ने प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
इस अवसर पर पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहगढ़ साहिब के समस्त स्टाफ द्वारा विजेता किसान भाइयों को बधाई दी गई।






