संगरूर, 24 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसएलआईईटी), लोंगोवाल में 27 सितंबर को होने वाले ‘हमारे राम’ नाटक के मंचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सभी प्रबंध समय पर पूरे करने और आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा, बिजली, पीने के पानी और सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कला और संस्कृति से लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे 27 सितंबर को एसएलआईईटी, लोंगोवाल में ‘हमारे राम’ नाटक के होने वाले दोनों शो में शामिल हों।
बैठक में एडीसी सुखचैन सिंह, एसडीएम संगरूर सतीश चंद्र, सहायक कमिश्नर राजवीर सिंह भंगू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






