Monday, September 28, 2026
HomePatialaडिप्टी कमिश्नर ने धान की पराली जलाने के नुकसान के प्रति जागरूकता...

डिप्टी कमिश्नर ने धान की पराली जलाने के नुकसान के प्रति जागरूकता के लिए 3 जागरूकता वैनों को रवाना किया

पटियाला, 25 सितंबर,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह) : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने धान की पराली एवं अन्य फसल अवशेषों को आग लगाकर जलाने के विरुद्ध जागरूकता के लिए 3 जागरूकता वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ये वैनें अगले 40 दिनों तक 6 ब्लॉकों के 934 गांवों में लोगों को धान की फसल के अवशेष एवं पराली न जलाने के प्रति जागरूक करेंगी। इस दौरान किसानों को इस संबंध में अधिक जानकारी देने के लिए जागरूकता सामग्री भी वितरित की जाएगी।

जिले के किसानों से फसल अवशेषों को जलाने से पूरी तरह परहेज करने की अपील करते हुए डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किसानों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण एवं अपनी भूमि की सुरक्षा के लिए खेतों में कभी भी आग न लगाने का संकल्प लें।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार हर संभव प्रयास करते हुए किसानों को फसल अवशेषों को खेतों में ही मिलाने के लिए सहायता प्रदान कर रही है, ताकि भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित न हो। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसानों के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध है और किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दारा सिंह, ए.डी.ओ. रविंदर पाल सिंह चट्ठा, ए.ए.ई. प्रभदीप सिंह तथा अमनप्रीत सिंह संधू भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल धान की पराली एवं अन्य फसल अवशेषों को आग न लगाने संबंधी जागरूकता वैनों को रवाना करते हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments