Monday, September 28, 2026
HomePunjabश्री सिद्ध बाबा सोढल दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाब...

श्री सिद्ध बाबा सोढल दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

जालंधर, 25 सितंबर,2026 (शहीद-ए-आजम ब्यूरो): पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज जालंधर स्थित श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में पहुंची संगत को भी बधाई दी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में भी भाग लिया। उनके दौरे के दौरान सोढल सुधार सभा के अध्यक्ष पंकज चड्ढा, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पायलट तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा राज्यपाल ने गुरुद्वारा सोढल छावनी निहंग सिंहां में भी माथा टेका। श्री सिद्ध बाबा सोढल का वार्षिक मेला हर वर्ष अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मेले को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 25 सितंबर को जालंधर जिले में स्थानीय अवकाश भी घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments