Monday, September 28, 2026
HomePunjabभाजपा में चार सालों के दौरान कुछ नहीं हासिल हुआ: कैप्टन अमरिंदर...

भाजपा में चार सालों के दौरान कुछ नहीं हासिल हुआ: कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़, 25 सितंबर,2026  (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि भाजपा में पिछले करीब चार वर्षों के दौरान उन्होंने “वास्तव में कुछ भी हासिल नहीं किया।” उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि पंजाब से जुड़े मामलों पर उनसे सलाह-मशविरा किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एक विशेष इंटरव्यू के दौरान कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पंजाब को समझने में करीब 60 वर्ष बिताए हैं और वह राज्य के हालात से परिचित हैं। इसके बावजूद पंजाब से जुड़े मामलों में उनकी राय नहीं ली गई।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल भाजपा में ही रहेंगे और कांग्रेस में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी राजनीति में खुद चुनाव लड़ने के उनके दिन अब समाप्त हो चुके हैं।

पंजाब की राजनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की वकालत की। कैप्टन सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी, जिसका बाद में भाजपा में विलय हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments