Monday, September 28, 2026
HomeEntertainmentसिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, दर्शकों ने कहानी...

सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, दर्शकों ने कहानी और अभिनय को सराहा

नई दिल्ली, 25 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’  सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बिहार के रहस्यमयी जंगलों और लोककथाओं की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में छठ पूजा और छठी मैया की महिमा को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।

फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी ‘पंचायत’ फेम दीपक कुमार मिश्रा और अरुनभ कुमार ने संभाली है। लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों ने रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दी हैं।

कहानी और एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अदाकारी की तारीफ की है। दर्शकों के मुताबिक फिल्म में सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के साथ स्थानीय लोक संस्कृति को बड़े स्तर पर प्रस्तुत किया गया है।

एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी और सिद्धार्थ की परफॉर्मेंस को प्रभावी बताया। वहीं, छठ पूजा पर फिल्माया गया गीत और सीक्वेंस भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यूपी-बिहार में खास पसंद की जा रही फिल्म

फिल्म को खास तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की बात कही जा रही है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी उन्हें अलग और नई लगी है। छठ पूजा की परंपरा और उसके महत्व को बड़े पर्दे पर दिखाने के तरीके की भी सराहना की जा रही है।

फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में यह भी कहा गया है कि इसकी गति शुरुआत से अंत तक बनी रहती है। अब आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ का प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments