पटियाला, 26 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पटियाला के उपायुक्त-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने एसआईआर-2026 के दौरान घर-घर एन्यूमरेशन अभियान (25 जून से 03 अगस्त 2026 तक) में 100 प्रतिशत मैपिंग करने वाले जिला पटियाला के कुल 56 बीएलओ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा जारी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि ये सभी बीएलओ पंजाब के उन पहले 1000 बीएलओ में शामिल हैं, जिन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा जारी प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि बीएलओ चुनाव आयोग की रीढ़ हैं और घर-घर अभियान के दौरान इन सभी ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बीएलओ को एसआईआर-2026 के आगामी चरण के दौरान भी पहले की तरह पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अनुप्रिता जौहल, चुनाव तहसीलदार विजय कुमार चौधरी, जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. स्विंदर सिंह रेखी, सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी मोहित कौशल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






