ईरान, 26 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नया विवाद सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका के लिए “ट्रंप जलडमरूमध्य” कहे जाने की बात कही और इससे संबंधित एक नक्शा भी साझा किया।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने का प्रस्ताव दिए जाने की बात कही गई है। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस जलमार्ग को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से तनाव बना हुआ है।
ट्रंप ने शनिवार, 26 सितंबर को सोशल मीडिया पर ईरान और होर्मुज क्षेत्र का नक्शा साझा करते हुए नाम बदलने की घोषणा की। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले भी ट्रंप होर्मुज का नाम बदलने का सुझाव दे चुके हैं।
हालांकि, किसी जलडमरूमध्य का अंतरराष्ट्रीय नाम बदलने का अधिकार किसी एक देश के राष्ट्रपति के पास नहीं होता। इसलिए ट्रंप की घोषणा को मुख्य रूप से अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले नाम के रूप में देखा जा रहा है।
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ा यह नया घटनाक्रम आने वाले दिनों में कूटनीतिक विवाद को और बढ़ा सकता है।






