Monday, September 28, 2026
HomePunjabओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी शहर में करीब 90 लाख रुपये के...

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी शहर में करीब 90 लाख रुपये के विकास कार्यों शुरुआत की

धूरी, 27 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा धूरी शहर के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी शहर में करीब 90 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि धूरी शहर की बैंक रोड, शुगर मिल रोड, पाठशाला रोड तथा कक्कड़वाल से डबल फाटक तक चार प्रमुख सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इन सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर में लाइब्रेरी में बन रहे पार्क, क्लॉक टावर और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य भी आने वाले कुछ दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी देते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने बताया कि धूरी अस्पताल के लिए नई पदों को मंजूरी मिल चुकी है, जिन्हें जल्द भरा जाएगा। इससे अस्पताल में मरीजों को और बेहतर एवं सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों से धूरी शहर और विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा संबंधित ठेकेदारों और एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में लोगों के साथ लगातार संपर्क कायम करते हुए विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर कौंसिल धूरी की अध्यक्ष अमरजोत कौर बाजवा, जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, रूबल बाजवा, गगन जवंधा सहित समूह एम.सी. एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments