Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaपंजाब में नामदेव समाज को समारोह का न्योता, चंडीगढ़ में जुटेगा जनसमूह:...

पंजाब में नामदेव समाज को समारोह का न्योता, चंडीगढ़ में जुटेगा जनसमूह: सतबीर वर्मा

 

नामदेव सभा हरियाणा के अध्यक्ष ने भवानीगढ़, मानसा, बरनाला, संगरूर और बठिंडा का दौरा कर संगत को दिया निमंत्रण

चंडीगढ़, 30 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  संत नामदेव जी के प्रकाश दिवस समारोह को लेकर नामदेव समाज में उत्साह है। नामदेव सभा हरियाणा के अध्यक्ष श्री सतबीर वर्मा ने पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समाज की संगत को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने भवानीगढ़, मानसा, बरनाला, संगरूर और बठिंडा पहुंचकर समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समारोह में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज की संगत चंडीगढ़ पहुंचेगी।

संत शिरोमणि नामदेव जी का 756वां प्रकाश दिवस 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में मनाया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड सरकार के चेयरमैन श्री विनय रोहिल्ला तथा नामदेव सभा हरियाणा के अध्यक्ष श्री सतबीर वर्मा को भी समारोह के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

श्री सतबीर वर्मा ने कहा कि संत नामदेव जी का प्रकाश दिवस समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में समाज की संगत से मिले उत्साह को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग समारोह में पहुंचेंगे और संत नामदेव जी के प्रकाश दिवस को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।

संत नामदेव क्षेत्रीय टांक सभा चंडीगढ़ के सचिव श्री नरेश मरजारा ने बताया कि पंजाब की विभिन्न नामदेव समाज सभाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य समारोह में शामिल होंगे। समारोह का निमंत्रण देने के लिए किए गए दौरे के दौरान श्री सतबीर वर्मा के साथ श्री जसविंदर सिंह, श्री सुखपाल सिंह भवानीगढ़, श्री दीदार सिंह मानसा, श्री जगदीप सिंह बठिंडा, श्री जरनैल सिंह बरनाला तथा श्री सुखदेव सिंह रतन संगरूर सहित अन्य समाज प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments