Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryana22 नवंबर को 96168 बच्चों को 682 बूथों जगहों पर पिलाई जाएगी...

22 नवंबर को 96168 बच्चों को 682 बूथों जगहों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक:विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, 682 बूथों पर पर्याप्त स्टाफ किया नियुक्त, 48 मोबाइल टीमें और 112 सुपरवाइजर रखेंगे निगरानी, 23 व 24 को घर-घर जाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए विजिट करेगी टीमें

कुरुक्षेत्र, 18 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 22 नवंबर से 24 नवंबर तक विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिले के तहत 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला के 96168 बच्चों को पोलियो की  खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 682 स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे और 48 मोबाइल टीमें, 112 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। पोलियो उन्मूलन के लिए जनभागीदारी एवं विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि कुरुक्षेत्र जिले का प्रत्येक बच्चा पोलियो की खुराक अवश्य प्राप्त करे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की जिला टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में एनीमिया मुक्त हरियाणा, नियमित टीकाकरण, शिशु मृत्यु व मातृ मृत्यु को लेकर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करें, ताकि जिले का कोई भी 0 से 5 वर्ष तक का बच्चा पोलियो की दो बूंद पीने से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, झुग्गी-झोपडिय़ों, ईंट भ_ों, निर्माण स्थलों तथा अन्य हाई-रिस्क क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें अनिवार्य रूप से पहुंचें।
उन्होंने कहा कि प्रथम दिवस 22 नवंबर को जिलेभर में निर्धारित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएंगी। द्वितीय दिवस 23 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो पहले दिन बूथ पर नहीं आ पाए। तृतीय दिवस 24 नवंबर को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र बच्चा खुराक से वंचित न रहे। सिविल सर्जन डा. विमल ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान की माइक्रो प्लानिंग के अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं तथा बूथ एवं घर-घर गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निर्धारित पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील है कि इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दें। इस बैठक में सीएमओ डा. विमल, डा. सैलजा, डा. अंजली वैद्य, डा. जग महेंद्र, डा. करुणा ढींगड़ा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments