Thursday, October 1, 2026
HomeWorld Newsफ्लाईदुबई विमान में कथित हमला, भारतीय कैप्टन की भूमिका की नेतन्याहू ने...

फ्लाईदुबई विमान में कथित हमला, भारतीय कैप्टन की भूमिका की नेतन्याहू ने की सराहना

दुबई/यरुशलम, 01 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित तौर पर एक पायलट ने अपने सह-पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने हमलावर सह-पायलट का सामना कर विमान को कथित खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के बाद विमान ने आपात स्थिति में सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। दोनों पायलट घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।

फ्लाईदुबई ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने पायलटों की पहचान या राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं की है। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी है।

नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों की कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments