Sunday, October 11, 2026
HomePunjabआढ़ती किसानों को सूखा धान मंडियों में लाने के लिए प्रेरित करें:...

आढ़ती किसानों को सूखा धान मंडियों में लाने के लिए प्रेरित करें: एस.डी.एम. करुण गुप्ता

फतेहगढ़ साहिब, 02 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): धान की खरीद के दौरान किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें।

ये निर्देश एसडीएम फतेहगढ़ साहिब श्री करुण गुप्ता ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों, मंडियों में तैनात खरीद निरीक्षकों, आढ़तियों और मिल मालिकों के साथ आयोजित विशेष बैठक के दौरान दिए।

एसडीएम गुप्ता ने खरीद प्रबंधों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धान की खरीद के दौरान अपने स्तर पर रोजाना हर पहलू पर ध्यान दें, ताकि मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों के निरीक्षकों को भी निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाली फसल की सरकारी खरीद निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी आढ़तियों से अपील की कि वे अपने साथ जुड़े किसानों को सूखा धान ही मंडियों में लाने के लिए प्रेरित करें, ताकि किसानों की फसल की खरीद समय पर हो सके और खरीदी गई फसल की बनती राशि संबंधित खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों को समय पर अदा की जा सके।

इस अवसर पर डीएम मार्कफेड, डीएम मार्केट कमेटी सरहिंद, श्री साधू राम भट्टमाजरा, फूड सप्लाई अधिकारी केवल सिंह, श्री तरसेम लाल उप्पल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा विभिन्न खरीद एजेंसियों के निरीक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments