Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोकाकुल परिवारों...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

लाडवा ,3 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पिंडारसी हादसे में जान गंवाने वाले गांव कलाल माजरा के निवासियों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम गांव कलाल माजरा पहुंचे और शोक में डूबे परिवारों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि पिंडारसी में हुआ हादसा बेहद दुखद और हृदयविदारक है। अपनों को खोने का दुख अपूरणीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के खाते में 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि भेज दी गई है। घायलों के इलाज के लिए भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री लाडवा के गांव छपरा निवासी स्वर्गीय जसवंत सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments