Sunday, October 11, 2026
HomePunjabडॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा श्री गुरु...

डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा श्री गुरु रविदास जी का समानता और सर्व-साझीवाला का संदेश: डिप्टी कमिश्नर

फतेहगढ़ साहिब, 4 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में गुरु साहिब के जीवन, शिक्षाओं और महान दर्शन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि इसी अभियान के तहत ब्लॉक सरहिंद के गांव कोटला जट्टां, मंढोर, बसंतपुरा तथा ब्लॉक अमलोह के गांव कलाल माजरा, रतनपालों और घुटिंड में लगभग 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से लोगों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी वाणी, शिक्षाओं तथा समाज सुधार के लिए उनके अमूल्य योगदान से परिचित करवाया गया।

उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को ब्लॉक सरहिंद के गांव शेखपुरा, झिंगरां, मुकंदपुरा तथा ब्लॉक अमलोह के गांव सालाना, दारा सिंह वाला, लल्लो खुर्द और महमूदपुर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। ये शो क्रमशः शाम 5 बजे, 6 बजे और 7 बजे शुरू होंगे।

उन्होंने बताया कि गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गई इस डॉक्यूमेंट्री को ग्रामीणों ने काफी रुचि के साथ देखा। इस दौरान लोगों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और उनकी शिक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments