Sunday, October 11, 2026
HomePunjabनशा तस्करी से जुड़ी 73.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज

नशा तस्करी से जुड़ी 73.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित नशा तस्करी आरोपी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर रोक; आरोपी के खिलाफ 18 मामले दर्ज

मोगा, 5 अक्टूबर, 2026 (लछमण जीत सिंह पुरबा): नशा तस्करी के खिलाफ मोगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरु रामदास नगर, मोगा निवासी दलजीत सिंह पुत्र विजय कुमार के नाम दर्ज एक संपत्ति को फ्रीज किया है। पुलिस के अनुसार इस संपत्ति की दर्ज कीमत करीब 73 लाख 60 हजार रुपये है।

यह कार्रवाई मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल के दिशा-निर्देशों के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान एसपी (डी) अजय राज सिंह, डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह और थाना सिटी-1 के एसएचओ गुरविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस के अनुसार वित्तीय जांच के आधार पर संबंधित संपत्ति की पहचान की गई थी। थाना सिटी-1 द्वारा आवश्यक केस तैयार कर इसे Competent Authority & Administrator, SAFEM(FOP)A & NDPSA, New Delhi के समक्ष भेजा गया था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह केस 10 अगस्त 2026 को संबंधित अथॉरिटी के पास भेजा गया था। इसके बाद सक्षम प्राधिकरण द्वारा संपत्ति को फ्रीज करने संबंधी आदेश की पुष्टि की गई।

आदेश के तहत सक्षम प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना उक्त संपत्ति को बेचने, हस्तांतरित करने या किसी अन्य तरीके से उसका लेन-देन करने पर रोक रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित संपत्ति को लेकर नोटिस की कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े मामलों में अवैध तरीके से अर्जित धन और संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मोगा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नशे के कारोबार से कथित तौर पर अर्जित संपत्तियों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments