Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaएस.डी.एम.आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

एस.डी.एम.आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

टोहाना, 5 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतों और मांगों की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध करवाना है, जहां नागरिक अपनी शिकायत सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो तथा उन्हें अपनी शिकायतों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम आकाश शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से न केवल नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी और मजबूत होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments