Sunday, October 11, 2026
HomePunjabगांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग...

गांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल

भुल्लरहेड़ी, 6 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों और लिए जा रहे फैसलों से प्रभावित होकर गांव भुल्लरहेड़ी के बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने पार्टी में शामिल हुए गांववासियों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में उचित मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों के चलते लोग स्वेच्छा से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में भी लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और बेहतर प्रशासन उपलब्ध करवाना है।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव भुल्लरहेड़ी के वाल्मीकि मंदिर के लिए 15 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और लोगों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर सहित पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments