Sunday, October 11, 2026
HomePunjabधूरी में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित

धूरी में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित

धूरी, 6 अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब, जिला संगरूर द्वारा रबी 2026 की फसलों की खेती संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए आज धूरी में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह और पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती विधियों संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर किसानों को कृषि विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करने और अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान जानने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।
चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि किसान पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और कृषि को अधिक लाभदायक बनाने के लिए किसानों तक वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को अमल में लाने और नई कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।
शिविर के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब तथा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के विशेषज्ञों द्वारा रबी की विभिन्न फसलों की खेती के तरीकों, बीजों के चयन, फसलों की देखभाल, कीटों एवं रोगों की रोकथाम सहित अन्य महत्वपूर्ण कृषि विषयों संबंधी किसानों को विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और बेहतर कृषि विधियों को अपनाकर अन्य किसानों के लिए मिसाल कायम की है।
शिविर में कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाकर कृषि संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई गई। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों, विभागीय योजनाओं, फसलों की तकनीकी देखभाल तथा कृषि से संबंधित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर फूड कमिशन के सदस्य जसवीर सिंह सेखों, जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, मुख्य कृषि अधिकारी संगरूर डॉ. हरबंस सिंह सिद्धू सहित कृषि विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments