Sunday, October 11, 2026
HomeNationalहवाई सफर हुआ महंगा, टिकटों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज

हवाई सफर हुआ महंगा, टिकटों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2026 (हर्षलीन सिंह): देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट महंगे कर दिए हैं। नए फ्यूल चार्ज 6 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।घरेलू उड़ानों पर ₹150 से ₹1,300 तक, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹1,000 से ₹10,000 तक फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। इंडिगो के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ए.टी.एफ.) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है।

अक्टूबर में घरेलू एयरलाइनों के लिए ए.टी.एफ. की कीमत करीब ₹16 प्रति लीटर बढ़कर ₹137 हो गई है। पिछले तीन महीनों में जेट फ्यूल की कीमत में कुल ₹27.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।एयरलाइनों के कुल संचालन खर्च में जेट फ्यूल की हिस्सेदारी करीब 30 से 40 प्रतिशत होती है। ऐसे में ईंधन महंगा होने का सीधा असर हवाई टिकटों की कीमतों पर पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments