Saturday, October 10, 2026
HomeEntertainmentके.बी.सी.18 में आयुष्मान की तारीफ, सारा संग बिग बी की शायरी ने...

के.बी.सी.18 में आयुष्मान की तारीफ, सारा संग बिग बी की शायरी ने जीता दिल

मुम्बई, 6 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी आगामी स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। शो के दौरान बिग बी ने आयुष्मान की जमकर तारीफ की और ‘गुलाबो सिताबो’ में उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

अमिताभ ने कहा कि आयुष्मान बेहद तैयारी के साथ सेट पर आते थे और उनका अभिनय शानदार था। तारीफ सुनकर आयुष्मान ने हाथ जोड़कर बिग बी का आभार जताया।

शो में सारा और अमिताभ बच्चन के बीच शेर-ओ-शायरी की मजेदार जुगलबंदी भी देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे की पंक्तियों को आगे बढ़ाते हुए माहौल को मनोरंजक बना दिया। सारा के अंदाज से प्रभावित अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं हार गया हूं।”

इसके बाद आयुष्मान ने अपनी गायकी का हुनर भी दिखाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी कभी’ का मशहूर गीत “कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...” गाया। उनकी आवाज सुनकर बिग बी प्रभावित हुए और उन्होंने आयुष्मान का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments