Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaअराजकीय अस्थाई विद्यालय 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा करवा सकते है संबद्धता...

अराजकीय अस्थाई विद्यालय 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा करवा सकते है संबद्धता आवेदन फार्म एवं शुल्क

कुरुक्षेत्र, 6 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य मेें बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 8 हजार रूपए 18 प्रतिशत जीएसटी सहित संबद्धता आवेदन फार्म व शुल्क 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते है। जो विद्यालय किसी कारणवश निर्धारित तिथियों में अस्थाई संबद्धता आवेदन नहीं करते है, वे विद्यालय 5 हजार रुपए विलंब शुल्क 18 प्रतिशत जीएसटी सहित 1 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक संबद्धता फार्म व शुल्क ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। संबद्धता शुल्क एचडीएफसी बैंक द्वारा गेटवे पेमेंट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाया जाना है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु राजकीय, अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल/विद्यापीठ के लिए संबद्धता फार्म व शुल्क ऑनलाइन भरने की तिथि को बढ़ाकर विलंब शुल्क सहित 16 अक्टूबर कर दिया गया है। संबंधित संस्थाओं के मुखिया 5 हजार रुपए विलंब शुल्क 18 प्रतिशत जीएसटी सहित 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में पूर्व में जारी शेष हिदायत यथावत रहेंगी। संबद्धता आवेदन फार्म व शुल्क बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाना है तथा विद्यालयों द्वारा संबद्धता फार्म के अनुसार वांछित दस्तावेज अपलोड किये जाने आवश्यक है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01664-254300, 254302 या बोर्ड कार्यालय की संबद्धता शाखा के दूरभाष नंबर 01664-244171 से 176 पर किसी भी कार्य-दिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संबद्धता शाखा की ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments