Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaआयुष विभाग द्वारा गांव धुराला व स्योंसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का...

आयुष विभाग द्वारा गांव धुराला व स्योंसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

कुरुक्षेत्र, 6 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): महानिदेशक आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएचसी धुराला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. तनवी द्वारा प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक आहार, स्वस्थ जीवन शैली एवं दैनिक जीवन में स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने के बारे में जागरूक किया गया। योग सहायक रजत कुमार द्वारा योग सत्र करवाया गया, जिसमें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान आयुष चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर निरोगी एवं स्वस्थ जीवन की ओर बढ़े। गांव फतुपुर की व्यायामशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं योग जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य कश्मीरी लाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कुल 47 साधकों ने भाग लिया।


उन्होंने कहा कि गांव स्योंसर में आयोजित नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में कुल 103 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 61 आयुर्वेदिक तथा 42 होम्योपैथिक ओपीडी शामिल रही। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें रोगानुसार आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रणव सिंह, डॉ. गुरप्रीत सिंह, संदीप कुमार आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, जसबीर सिंह होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, विक्रम कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments