Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaए.डी.आर. सेंटर में स्कूल अध्यापकों व बाल न्याय पुलिस अधिकारियों के लिए...

ए.डी.आर. सेंटर में स्कूल अध्यापकों व बाल न्याय पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

कुरुक्षेत्र, 6 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में डीएलएसए द्वारा एडीआर सेंटर कुरुक्षेत्र में स्कूल अध्यापकों एवं ज्युवेनाइल जस्टिस पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा समन्वयक शीशपाल जांगड़ा ने सभी प्रतिभागियों को नालसा शिक्षा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। नालसा शिक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के अन्य वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, नि:शुल्क कानूनी सहायता तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों के बारे में जागरूक करना है।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस योजना के माध्यम से विद्यालय स्तर पर कानूनी जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है तथा विद्यार्थियों में संविधान, कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति समझ विकसित की जाती है। योजना का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना तथा आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाना है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल अध्यापकों एवं  पुलिस अधिकारियों को बच्चों से संबंधित कानूनों, उनके अधिकारों तथा किशोर न्याय से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करना तथा नालसा शिक्षा योजना के माध्यम से कानूनी जागरूकता को विद्यालय स्तर तक पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments