Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगौली जाटान पहुंचकर स्व. बालक राम सैनी के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगौली जाटान पहुंचकर स्व. बालक राम सैनी के निधन पर किया शोक व्यक्त

बाबैन 7 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान में शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव मंगौली जाटान निवासी बालक राम सैनी (उम्र 75 वर्ष) के निधन पर उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। गत्त 26 सितंबर 2026 को बालक राम सैनी का स्वर्गवास हुआ था। स्व. बालक राम सैनी मुख्यमंत्री के परिवारिक सदस्य रहे और रिश्ते में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चाचा लगते थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, चेयरमैन जसविंदर सैनी, प्रधान जसविंदर खैरा, नायब सिंह पटाक माजरा, राहुल राणा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, दीप सैनी, अमित सैनी पौंकी, मेजर सिंह विर्क सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments