Saturday, October 10, 2026
HomeTechnologiesजियो के ए.आई. स्मार्ट ग्लास में यू.पी.आई. पेमेंट, दो मॉडल होंगे लॉन्च

जियो के ए.आई. स्मार्ट ग्लास में यू.पी.आई. पेमेंट, दो मॉडल होंगे लॉन्च

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  रिलायंस जियो ने  इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में अपने नए ए.आई. स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं। कंपनी ने इसके दो मॉडल दिखाए हैं। पहला मॉडल बिना कैमरे के ऑडियो फीचर्स पर केंद्रित है, जबकि दूसरे मॉडल में कैमरा, स्पीकर्स और विजुअल ए.आई. दिया गया है।

जियो के स्मार्ट ग्लास की खासियत इसका यू.पी.आई. पेमेंट फीचर है। कंपनी के अनुसार, ग्लास के कैमरे से QR कोड स्कैन कर वॉयस कमांड के जरिए पेमेंट शुरू किया जा सकेगा। हालांकि, पेमेंट के लिए जरूरी ऑथेंटिकेशन और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी अभी जारी नहीं हुई है।

ग्लास में ए.आई.  वॉयस असिस्टेंट, लाइव ट्रांसलेशन और भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलेगा। कैमरा वाला मॉडल आसपास की वस्तुओं को पहचानकर उनके बारे में रियल-टाइम जानकारी देने में सक्षम होगा।

जियो ने अभी कीमत और बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया है। कंपनी इन्हें 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments