पटियाला 07 अक्टूबर, 2026 (छतरपाल सिंह चौधरी): 10 अक्टूबर की संगरूर महा-रैली की तैयारी के लिए सांझा तालमेल कमेटी के नेताओं की टीम विभिन्न जिलों का दौरा करने के बाद आज पटियाला पहुँची, जहाँ विभिन्न कर्मचारी संगठनों व पेंशनर संगठनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए सुखपाल सिंह खैरा, मनदीप सिंह सिद्धू और सोहल शर्मा ने कहा कि 10 अक्टूबर को संगरूर में की जा रही महा-रैली के लिए कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी उत्साह व जोश पाया जा रहा है, जो पिछले समय में 7 अगस्त को चंडीगढ़ में की गई रैली के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जाने के बाद यह महसूस होता है कि कर्मचारियों के गुस्से व उत्साह को देखकर कर्मचारी और पेंशनर चंडीगढ़ से अधिक एकट्ठा करेंगे और अपने पिछले रिकॉर्ड को कर्मचारी व पेंशनर खुद ही तोड़ेंगे।
आज की इस बैठक में जिला पटियाला से संबंधित विभिन्न संगठनों के नेताओं दर्शन बेलू माजरा, हरी सिंह टौहड़ा, गुरदीप सिंह वालिया, बचित्तर सिंह, खुशविंदर कपला और गुरमीत सिंह वालिया ने कहा कि जिला पटियाला, जहाँ कर्मचारियों का बहुत बड़ा केंद्र है, यहाँ से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर संगरूर की रैली में भाग लेंगे और सरकार को कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगें मनवाने के लिए मजबूर करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। वे अपने-अपने विभागों की तैयारियां जहाँ जोश-खरोश से बैठकें करवा कर कर रहे हैं, वहीं वाहन भी पहले से ही बुक कर रहे हैं, ताकि इस बार ऐसी कोई समस्या न आए कि समय पर वाहन ही न मिलें।
आज की इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा गुरपाल सिंह जवंदा, परमजीत सिंह, अनूप शर्मा, अवतार सिंह तग्गड़, मनोज घई, अमर बहादुर सिंह, जगविंदर सिंह, कमल कौशल, जगप्रीत सिंह महाजन और नौरंग सिंह ने कहा कि वे बड़ी संख्या में अपने साथी कर्मचारियों व पेंशनरों के साथ इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने आई टीम को विश्वास दिलाया कि जिला पटियाला, समस्त जिलों से बड़ी संख्या में भागीदारी करवाकर नंबर एक पर रहने का गौरव प्राप्त करेगा।
जारीकर्ता: बचित्तर सिंह
मोबाइल: 9876161700





