अमलोह/फतेहगढ़ साहिब, 9 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष पहल के तहत अमलोह ब्लॉक के गांव माजरी मिछरी वाली, बड्डगुज्जरां और सलानी तथा सरहिंद ब्लॉक के गांव शहजादपुर, महद्दियां और मीरापुर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
इसका उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी विचारधारा और मानवता के कल्याण के लिए दिए गए उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को अमलोह ब्लॉक के गांव माजरी किशने वाली और कौलगढ़ में विशेष डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके प्रदर्शन का समय क्रमशः शाम 5 बजे और 6 बजे निर्धारित किया गया है।





