Saturday, October 10, 2026
HomeNationalसेंट्रल पार्क में प्रकृति और कला का संगम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने...

सेंट्रल पार्क में प्रकृति और कला का संगम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया प्लांट मंडला का शुभारंभ

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में पौधों से तैयार की गई आकर्षक ‘प्लांट मंडला रंगोली’ लोगों के लिए खास आकर्षण बन गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के साथ इस अनूठी कलाकृति का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जीवंत पौधों से तैयार की गई मंडला रंगोली भारतीय कला और प्रकृति के प्रति प्रेम का सुंदर उदाहरण है। इस पहल के माध्यम से पारंपरिक कलात्मक शैली को हरियाली के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के साथ दिल्ली को भी हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ सेंट्रल पार्क पहुंचकर इस अनूठी ‘प्लांट मंडला आर्ट’ का आनंद लें।

कार्यक्रम में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली भाजपा की प्रदेश महासचिव योगिता सिंह और विधायक अशोक गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पौधों से निर्मित यह कलाकृति शहर में हरियाली और भारतीय कला को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments