Saturday, October 17, 2026
HomeHaryanaप्रदेश में सबसे ज्यादा 3.70 लाख मीट्रिक धान का उठान कुरुक्षेत्र जिला...

प्रदेश में सबसे ज्यादा 3.70 लाख मीट्रिक धान का उठान कुरुक्षेत्र जिला की मंडियों से हुआ : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 17 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में धान खरीद का सीजन सुचारू रूप से चल रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उठान कार्य में लगातार तेजी लाई जा रही है। जिले में अब तक लगभग 3.70 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, जोकि प्रदेश में अन्य जिलों में सबसे ज्यादा है। यह जिला की कुल खरीद का लगभग 68.6 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है।  पूरे प्रदेश में 11.01 लाख मीट्रिक टन का उठान हुआ है।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के तहत कुरुक्षेत्र जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले में धान खरीद की स्थिति संतोषजनक है। अब तक मंडियों में 6.11 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। अधिकांश किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आवक हुए धान में से 5.55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है, जो कुल आवक का 90.80 प्रतिशत है। नीलामी दर बेहतर होने से किसानों में काफी उत्साह है। इसी तरह अब तक किसानों को 833.09 करोड़ रुपए का न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 56,395.58 मीट्रिक टन धान की मंडियों खरीद प्रक्रिया जारी है।  जिले की सभी मंडियों में दो एजेंसियों द्वारा खरीद की जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी मंडियों में उठान, बारदाना, बिजली, पानी और शेड की उचित व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments