Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaसांसद खेल महोत्सव 2.0 के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने कसी...

सांसद खेल महोत्सव 2.0 के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने कसी कमर:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 21 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोडऩे, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव 2.0 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। महोत्सव की प्रतियोगिताएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहले चरण की प्रतियोगिताएं 1 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक और दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं 7 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 तक होंगी। प्रतियोगिताएं विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला स्तर पर महोत्सव के सफल आयोजन की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया को सौंपी गई है। उन्हें जिला स्तर पर ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वे आयोजन की तैयारियों की निगरानी करने के साथ-साथ संबंधित विभागों और अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे, ताकि प्रतियोगिताओं का संचालन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया जा सके। जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें थानेसर के एसडीएम अमन कुमार, पिहोवा के एसडीएम राहुल कनवारिया, शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी और लाडवा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी शामिल है। ये अधिकारी संबंधित विभागों, पंचायत राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, खेल विभाग तथा अन्य संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक खिलाडिय़ों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार को खेलों के आयोजन, प्रशिक्षण, स्टेडियम और व्यायामशालाओं से संबंधित व्यवस्थाओं में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सांसद खेल महोत्सव 2.0 का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना और खेलों के प्रति व्यापक जनभागीदारी बढ़ाना है। सांसद नवीन जिन्दल की इस पहल के माध्यम से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू होने से महोत्सव के आयोजन को गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments