Wednesday, November 4, 2026
HomeWorld Newsफ्रांस में हिंसा और स्थानीय कर्फ्यू के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी,...

फ्रांस में हिंसा और स्थानीय कर्फ्यू के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने सतर्क रहने को कहा

प्रदर्शन वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की सलाह, आपात स्थिति में भारतीय दूतावास से संपर्क करने की अपील
फ्रांस ,22 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  फ्रांस में जारी अशांति, हिंसक झड़पों और कुछ क्षेत्रों में स्थानीय कर्फ्यू की खबरों के बीच भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों और फ्रांस की यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को जारी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
प्रदर्शन वाले इलाकों में जाने से बचें भारतीय नागरिक
भारतीय दूतावास ने नागरिकों को विरोध प्रदर्शनों वाले क्षेत्रों, बड़े जमावड़ों और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि फ्रांस में हाल के घटनाक्रमों और कुछ स्थानों पर लगाए गए स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए लोग सतर्क रहें तथा जरूरी सावधानियां बरतें। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से स्थानीय समाचार माध्यमों और फ्रांस सरकार की आधिकारिक वेबसाइट gouvernement.fr के जरिए ताजा जानकारी लेते रहने को भी कहा है।
सार्वजनिक परिवहन की जानकारी लेते रहें यात्री
एडवाइजरी में यात्रियों को पेरिस और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। इसके लिए पेरिस क्षेत्र में परिवहन सेवाएं संचालित करने वाली कंपनी RATP की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखने को कहा गया है। प्रदर्शन या सुरक्षा संबंधी प्रतिबंधों के कारण यात्रा योजनाओं में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है।
आपात स्थिति में भारतीय मिशन से करें संपर्क
भारतीय दूतावास ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में फ्रांस में मौजूद भारतीय नागरिक पेरिस स्थित भारतीय दूतावास या मार्सेई स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments