Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaबिजली यूनियन की हड़ताल के बावजूद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जिम्मेदारी...

बिजली यूनियन की हड़ताल के बावजूद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जिम्मेदारी से निभाया पेयजल आपूर्ति का कार्य:विश्राम कुमार मीणा


शहर को 60 भागों में विभाजित कर की गई पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, 32 कॉलोनियों में बिजली के माध्यम से, 16 में जैनसेट और 12 कालोनियों में टैंकरों के माध्यम से पहुंचाया गया पानी
कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बिजली यूनियन की हड़ताल के चलते आमजन को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य किया गया। विभाग ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर को 60 भागों में विभाजित करके पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की तथा शहर की 32 कॉलोनियों में बिजली के माध्यम से, 16 में जेनसेट और 12 कालोनियों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई।  इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए नागरिकों तक पेयजल पहुंचाने के प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई के माध्यम से मस्तिा हाउस, चक्रवति महौल्ला, दर्रा खेडा, धोबी मोहल्ला, चक्रवर्ती महौल्ला नंबर 2, झांसा रोड, शेख चेहली, प्रोफेसर कॉलोनी, शांति नगर, दीदार नगर धर्मशाला, दीदार नगर महेन्द्र, सुदर्शन मोहल्ला, रविदास महौल्ला, आंचला चौक, गल्र्स स्कूल क्षेत्र, लक्ष्मण कालोनी, कल्याण नगर, शांति नगर व झांसा रोड में पानी की सप्लाई रोजाना की तरह दी गई। इसी तरह अचार वाली गली, पोस्टिंग स्टेशन, श्याम कालोनी, जनता स्कूल, सुभाष चंद्र पार्क, शास्त्री मार्किट, मां भद्रकाली मंदिर, दुर्गा कॉलोनी, नरकतारी रोड में भी पानी की सुचारू सप्लाई मुहैया करवाई गई।
उन्होंने कहा कि जैनसेट के माध्यम से डीसी कॉलोनी, मिनी लघु सचिवालय, हरि नगर, विष्णु कॉलोनी, गुरदेव नगर, संधू मंडी, शिला नगर, प्रेम नगर, विश्वास नगर,कृष्णा नगर गामडी 7बी, एकता विहार, कंग कॉलोनी, पटियाला बैंक कॉलोनी, शास्त्री नगर, पटेल नगर और न्यू कालोनी  में पानी की सप्लाई दी गई। इसके अलावा कैलाश नगर , गोबिंदगढ, आकाश नगर, ढिल्लों कॉलोनी, चनारथल कॉलोनी, ब्रह्मसरोवर एरिया, मोहन नगर, विशिष्ट कॉलोनी, कामरेड कॉलोनी, ज्योति नगर, प्रताप कॉलोनी और बैंक कॉलोनी में वाटर टैंकर के माध्यम से पानी मुहैया करवाया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें। प्रशासन का प्रयास है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध होती रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments