Wednesday, November 4, 2026
HomePunjabस्कूली वाहनों की जांच, 4 चालान काटे

स्कूली वाहनों की जांच, 4 चालान काटे

 

मूनक/संगरूर, 23 अक्टूबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह गिल के मार्गदर्शन में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मूनक में स्कूली बसों की जांच की गई। इस जांच अभियान के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा नियमों के पालन की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 4 चालान काटे गए।

इस जांच अभियान में पुलिस विभाग की ओर से सहायक सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और सहायक सब-इंस्पेक्टर राम प्रताप, शिक्षा विभाग की ओर से गुरप्रीत सिंह तथा जिला बाल संरक्षण कार्यालय संगरूर की ओर से रुपिंदर सिंह और अमनदीप सिंह ने भाग लिया।

टीम ने स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की जांच की और स्कूल प्रबंधकों तथा वाहन चालकों को निर्देश दिए कि बच्चों को लाते-ले जाते समय सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह गिल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित स्कूल प्रबंधकों से स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments