Wednesday, November 4, 2026
HomePunjab‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत चार गांवों में 1,501 प्रॉपर्टी...

‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत चार गांवों में 1,501 प्रॉपर्टी कार्ड वितरित

संगरूर, 24 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत चार गांवों के लाभार्थियों को कुल 1,501 प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इसके तहत गांव धर्मगढ़ में 401, गांव जखेपल धालीवाल बास में 163, गांव चट्ठा ननहेड़ा में 323 और गांव गंडूआं में 614 प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर तपिंदर सिंह सोही ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के प्रशासनिक कार्यों के निपटारे को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

तपिंदर सिंह सोही ने कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनकी आवासीय संपत्तियों के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अपने घर से संबंधित दस्तावेज मिलने से लाभार्थियों को अपनी संपत्ति के रिकॉर्ड के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए इन दस्तावेजों को संभालकर रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से पहुंचे और लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रॉपर्टी कार्ड में दर्ज विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने या जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

तपिंदर सिंह सोही ने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में लोगों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बलवीर सिंह मान, ब्लॉक समिति के चेयरमैन रणजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments