Wednesday, November 4, 2026
HomeWorld Newsफिलीपींस में बड़ा विमान हादसा: प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान...

फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा: प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान क्रैश, 4 पायलटों की मौ.त

मनीला, 24 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): फिलीपींस में वायुसेना के प्रशिक्षण अभियान के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। 23 अक्टूबर को फर्नांडो एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान भर रहे दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में वायुसेना के चार पायलटों की जान चली गई।

फिलीपीन एयर फोर्स  के अनुसार, हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:51 बजे हुआ। दोनों विमान एयर बेस की सीमा के भीतर गिर गए। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

वायुसेना ने चारों पायलटों की मौत की पुष्टि करते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और देश के प्रति उनकी सेवाओं को श्रद्धांजलि दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विमान तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या किसी अन्य कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुए।

सुरक्षा के मद्देनजर SF-260 विमानों की उड़ानें रोकीं

हादसे के बाद फिलीपीन एयर फोर्स ने एहतियाती कदम उठाते हुए जांच पूरी होने तक अपने सभी SF-260 विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया है। SF-260 एक हल्का विमान है, जिसका इस्तेमाल सैन्य पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है।

वायुसेना ने मृतक पायलटों की पहचान और दुर्घटना से ठीक पहले की परिस्थितियों के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments