Wednesday, November 4, 2026
HomeEntertainmentदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस खत्म, 30 अक्टूबर को जवाहरलाल...

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस खत्म, 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा शो

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को प्रस्तावित इस कॉन्सर्ट को लेकर कार्यक्रम रद्द होने और जरूरी मंजूरियों में दिक्कतों की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, दिलजीत ने खुद सामने आकर इन चर्चाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि शो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने खास बेबाक अंदाज में बिना पुष्टि के खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधा। सुबह प्रशंसकों से बातचीत करते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा कि क्या लोगों की रील्स बन गई हैं और क्या सोशल मीडिया पर चल रहे ट्वीट तथा न्यूजरूम की बहसें खत्म हो गई हैं।

गायक ने कहा कि किसी भी खबर को साझा करने से पहले तथ्यों की जांच करना जरूरी है। उन्होंने बिना ठोस जानकारी के अटकलें लगाने और सोशल मीडिया पर बेवजह बहस करने वालों की आलोचना की। साथ ही, मीडिया संस्थानों को भी नसीहत दी कि किसी खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी सच्चाई की पुष्टि की जानी चाहिए।

‘30 तारीख को दिल्ली में मिलते हैं’

कॉन्सर्ट रद्द होने की अटकलों को विराम देते हुए दिलजीत ने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और 30 अक्टूबर को उनसे मुलाकात करेंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं पहुंच गया हूं। 30 तारीख को दिल्ली में मिलते हैं।” लाइव सत्र के अंत में उन्होंने प्रशंसकों के प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया।

दिलजीत के इस बयान के बाद उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। अब ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत दिल्ली में होने वाले इस कॉन्सर्ट को लेकर कार्यक्रम रद्द होने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments