Wednesday, November 4, 2026
HomeEntertainmentमुंबई में शिल्पा राव की प्रस्तुति बीच में रोकी गई, आयोजकों ने...

मुंबई में शिल्पा राव की प्रस्तुति बीच में रोकी गई, आयोजकों ने मांगी माफी

मुंबई, 25 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): गायिका शिल्पा राव ने ‘बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट’ के 10वें संस्करण में अपनी प्रस्तुति अचानक समाप्त किए जाने पर नाराजगी और दुख जाहिर किया है। शनिवार को मुंबई में आयोजित संगीत समारोह के दौरान वह दर्शकों का आभार व्यक्त कर रही थीं, तभी उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया और गायक कुतले खान की प्रस्तुति शुरू हो गई। इस दौरान दर्शक शिल्पा राव का नाम पुकारते रहे।

शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह मुंबई लौटकर दोबारा प्रस्तुति देंगी। वहीं, आयोजकों ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी। उनके अनुसार, पहले के कार्यक्रमों में देरी और आयोजन स्थल पर निर्धारित समय-सीमा के कारण शिल्पा की प्रस्तुति समय से पहले समाप्त करनी पड़ी। आयोजकों ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि दर्शक उनकी पूरी प्रस्तुति नहीं देख सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments